छतीसगढ़जशपुर

दोस्ती की आड़ में धोखा: युवती का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार

जशपुर न्यूज़ धमाका – सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती ने एक युवती के लिए शर्मिंदगी और मानसिक पीड़ा का कारण बन गई। इंस्टाग्राम के जरिए दोस्त बने युवक ने वीडियो कॉल के बहाने युवती की अश्लील क्लिप बनाकर न केवल ब्लैकमेल किया, बल्कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मामले में जशपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।


घटना की पूरी जानकारी

मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी इंस्टाग्राम पर कंवलजीत उर्फ गुरदित सिंह नामक युवक से दोस्ती हुई थी। एक महीने की बातचीत के दौरान युवक ने वीडियो कॉलिंग के जरिए नजदीकियां बढ़ाई और इसी दौरान उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

बाद में आरोपी ने युवती से एक लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। जब युवती ने उसकी मांग नहीं मानी, तो आरोपी ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर वीडियो को फेसबुक स्टोरी में वायरल कर दिया।


ऑपरेशन अंकुश के तहत आरोपी की गिरफ्तारी

शिकायत के बाद पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई शुरू की। टेक्निकल टीम ने आरोपी की सोशल मीडिया आईडी और मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और पाया कि आरोपी दिल्ली में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।


पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं से डरें नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!