छतीसगढ़रायगढ़

होटल में लगी भीषण आग : लाखों का सामान जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू 

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के मुरारी होटल में लगी भीषण आग लग गई। जिसके कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं आग लगने के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।  शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के ढीमरापुर चौक का है।  

भीषण सड़क हादसा  

वहीं बलौदाबाजार -रायपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सोमवार की रात डीजल से भरा एक टैंकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की टैंकर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि टैंकर चालक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, जिससे वह टैंकर के साथ ही जलकर खाक हो गया।

दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा ग्राम गोड़ा के पास हुआ। सोमवार की रात डीजल से भरा एक टैंकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के टकराने से टैंकर में भीषण आग लग गई। घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे लग गए। रात करीब दो बजे के बाद ही आग बुझाई जा सकी।

हादसे के चलते लगा जाम 

इस हादसे के चलते रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कई यात्री घंटों तक फंसे रहे। पुलिस ने रास्ते पर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकालने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों की मदद से टैंकर में लगी आग को बुझाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ा था। 

स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा की मांग 

माना जा रहा है कि, रात के समय टैंकर चालक को ट्रेलर दिखाई नहीं दिया, जिससे यह टक्कर हुई। हादसे की भयावहता इतनी ज्यादा थी की चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!