नई दिल्ली

जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाडी मैके पर पहुंची, लाखों की संपत्ति जलकर हुए खाक

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका // राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक जूता निर्माण कारखाने में भीषण आग लग गई. आग से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई है. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 2.27 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एक कारखाने में आग लगने की घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियों को सेवा में लगाया गया. जैसे ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, आग पर काबू पाने के लिए 15 और दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. 500 वर्ग गज के क्षेत्रफल वाली तीन मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल से घने धुएं के साथ-साथ भीषण आग की लपटें निकलती दिखाई दीं. सभी मंजिलों (ग्राउंड प्लस 2) में आग लग गई थी.

अधिकारी ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि निश्चित रूप से बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. एंबुलेंस और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!