छतीसगढ़बिलासपुर

एक नाबालिग समेत एक दर्जन युवा हुक्का बार में उड़ा रहे थे धुआं, ये सभी रसूखदार परिवार से रखते है ताल्लुक

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ का बिलासपुर शहर जिसे प्रदेशवासी न्यायधानी के रूप में जानते हैं। न्यायधानी में चोरी-छीपे चल रहे हुक्का बार में नाबालिग से लेकर युवा अपनी जिंदगी धुआं में उड़ाते पाए गए हैं। ये भी सभी रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले हैं। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह को सूचना मिली कि शहर के एक पॉश कालोनी के एक मकान में चोरी-छीपे हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। रविवार की देर रात छापामार कर 12 युवाओं को पुलिस ने पकड़ा है। अचरज की बात ये कि पुलिस गिरफ्तार में आए 12 युवाओं में एक नाबालिग भी है।

हुक्का बार में नशा कर रहे युवाओं के खिलाफ पुलिस ने धारा 4, 21(1) 21(2) और सिगरेट तम्बाकू अधिनिय़म के तहत अपराध दर्ज किया है। देर रात कार्रवाई को लेकर अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि एसपी रजनेश सिंह के निर्देश और अगुवाई में अभियान चलाया गया।

रविवार को आधी रात एसपी को सूचना मिली कि वसुंधरा नगर के एक मकान में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहर के युवाओं का जमावड़ा रहता है। सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी जायसवाल को इस संबंध में पतासाजी करने के साथ ही छापामार कार्रवाई का निर्देश दिया। एसीसीयू और सिविल लाइन की संयुक्त पुलिस टीम ने वसुंधरा नगर के एक मकान में छापामार कार्रवाई की।

गोरखधंधे में मकान की अहम भूमिका

पुलिस ने मकान मालिक अजय कुमार सहित तीन बार संचालकों को अपने कब्जे में लिया है। बार संचालकों का नाम श्रीकांत प्रजापति, वेदांत शुक्ला, विनोद ठाकुर है। मकान मालिक,बार संचालकों के साथ ही बार में मौजूद युवाओं का मोबाइल के साथ ही बार में मौजूद सामान की पुलिस ने मौके पर ही जब्ती बना ली थी।

भारी मात्रा में मिला नशे का सामान

10 नग हुक्का पाट, हुकाक पाईप, चीलम के अलावा 21 डिब्बा हुक्का अलग अलग फ्लेवर का तम्बाकू, जफरान पान फ्लेवर तम्बाखु का 12 डिब्बा जब्त किया। साथ ही 20-20 किलोग्राम का 8 पेटी चारकोल,एक बोरी टीशू पेपर, एक बोरी फिल्टर हुक्का बार से मिला है। पुलिस टीम ने एक हीटर, कोयला भी कब्जे में लिया है। पूछताछ के दौरान अवैध हुक्का बार के संचालकों ने बताया कि सिगरेट तम्बाखु युक्त फ्लेवर का दाम प्रति घण्टा 400 रूपया लिया जाता है। बार में सभी लोगों को मांग के अनुसार सुविधाओं का लाभ दिया जाता है।

मकान मालिक,तीन बार संचालक सहित युवाओं की गिरफ्तारी

श्रीकांत प्रजापति पिता राजा राम प्रजापति उम्र 32 निवासी राजू गांधी चौक कुम्हार पारा थाना सिविल लाइन

वेदांत शुक्ला पिता स्व प्रेम नारायण शुक्ला उम्र 32 निवासी दयालबंद नारियल कोठी रोड सिटी कोतवाली

विनोद ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी सिंधी कालोनी सिविल लाइन बिलासपुर।

प्रिंस कश्यप पिता रविशंकर कश्यप उम्र 25 साल निवासी कुदुदण्ड एसबीटी कालेज के पास सिविल लाइन

शौर्य कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 18 वर्ष 3 माह निवासी तेलीपारा आरके बुटहाउस गली कोतवाली।

शुभम माखिजा पिता अमित माखिजा उम्र 24 वर्ष निवासी मुक्तीधाम चौक सरकंडा थाना सरकंडा ।

अरनव मिश्रा पिता शैलेद्र मिश्रा उम्र 18 वर्ष 3 माह निवासी मुक्ती धाम सरकंडा थाना सरकंडा ।

राज कश्यप पिता देवीशंकर कश्यप उम्र 24 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड सीटी सेंटर के बगल मे ।

दक्ष कश्यप पिता स्व० अरूण कश्यप उम्र 18 वर्ष 2 माह निवासी तेली पारा नंदू गैरेज के पास सिटी कोतवाली।

विनीत ऐलानी पिता शंकर ऐलानी उम्र 22 साल निवासी सरकंडा सीपत चौक बाडी टेम्पलजिग के बगल में।

मकान मालिक अजय कुमार

एक नाबालिग बालक

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!