छतीसगढ़कोटा न्यूज़

सड़क क्रॉस करने के दौरान ग्राम जाली पुरैना तालाब के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक मगरमच्छ की मौत 

death crocodile

 कोटा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के रतनपुर क्षेत्र में स्थित खूंटाघाट डैम में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है, जो भोजन की तलाश में अक्सर डैम से बाहर निकल जाते है। डैम से निकलकर सड़क क्रॉस करने के दौरान ग्राम जाली पुरैना तालाब के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक मगरमच्छ की मौत हो गई। जिसकी सर कुचली हुई लाश मिली है। सुरक्षा व्यवस्था न होने से अक्सर मगरमच्छ डैम से बाहर चले जाते है। 

दरअसल यह पूरा मामला रतनपुर क्षेत्र में स्थित खूंटाघाट डैम की है। डैम से निकलकर सड़क क्रॉस करने के दौरान ग्राम जाली पुरैना तालाब के पास वाहन की चपेट में आने से एक मगरमच्छ की मौत हो गई। डैम में बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते है। ये मगरमच्छ भोजन की तलाश में कभी-कभी डैम से बाहर निकल जाते है। कई बार गांव के तालाब और गलियों में भी मगरमच्छ मिलते रहे हैं। 

नहीं है सुरक्षा व्यवस्था 

सुरक्षा व्यवस्था न होने से अक्सर मगरमच्छ इसी तरह से डैम से बाहर चले जाते हैं, जिससे आम लोगों के साथ उनके भी प्राणों पर संकट गहराता है। इसे लेकर वन विभाग कोई व्यवस्था नहीं कर रहा। जिस कारण से इस तरह की घटनाएं हो रही है। अगर खूंटा घाट डैम में मगरमच्छों की संख्या अधिक हो गई है। तो उन्हें कोटमी सोनार के अभ्यारण में शिफ्ट किया जा सकता है या फिर खूंटाघाट डैम में ही उनकी सुरक्षा के लिए अलग से कोई व्यवस्था की जानी चाहिए, नहीं तो इसी तरह से इनकी मौत होती रहेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!