विदेश

रूस : महिला ने पति की हत्या कर शव से बनाए संबंध, शव के टुकड़े कर चूहों को खिलाए, फिर भी हो गई रिहा

रूस न्यूज़ धमाका ///  महिला द्वारा अपने पति की  क्रूरता हत्या करने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।  डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में  रहने वाली 37 साल की  मरीना खोखल ने न सिर्फ पति की हत्या की बल्कि उसके बाद शव के साथ रिलेशन भी बनाए। फिर डेडबॉडी के टुकड़े कर उसे चूहों के खाने के लिए छोड़ दिया।  वह एक रैपर था और मशहूर होने पर उसने नाम बदलकर एंडी कार्टराइट कर लिया था।  मरीना को पति की हत्या के आरोप में पिछले साल अगस्त में अरेस्ट किया गया था लेकिन अब हाउस अरेस्ट का ऑर्डर देकर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक Andy Cartwright का एक 25 वर्षीय लड़की के साथ अफेयर चल रहा था जिस वजह से मरीना बहुत नाराज थी और उसने अपनी मां एलना खोखल के साथ मिलकर पति को खौफनाक सजा देने की साजिश रच डाली। आरोप है कि मरीना ने डायबिटीज को कंट्रोल करने वाली इंसुलिन की हैवी डोज खरीदी और उसे अपने शुगर के मरीज पति को दे दिया। इस ओवरडोज के सेवन से पति की दर्दनाक मौत हो गई । आरोप है कि मरीना ने पति की मौत के बाद उसकी लाश के साथ संबंध बनाए और फिर उसके शव के टुकड़े कर दिए।पुलिस के मुताबिक मरीना ने शव के कई अंग फ्रिज में रखे और कुछ टुकड़े बाहर चूहों को खाने के लिए डाल दिए। 

हालांकि पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां पर उन्हें कोई अंग नहीं मिला और न ही खून के निशान मिले। पुलिस का कहना है कि मर्डर के बाद मरीना ने पूरे फ्लैट, बर्तन और सामानों को अच्छी तरीके से धोकर साफ कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने जैसे ही मरीना को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया, वह अपने वकील के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगी। कोर्ट ने उसे 4 साल के बेटे से भी मिलने की इजाजत दे दी है। सरकारी वकीलों ने उसकी रिहाई का विरोध किया लेकिन कोर्ट ने उनके तर्कों को खारिज कर दिया।  कोर्ट ने कहा कि उसे जमानत मिली है, केस से बरी नहीं किया गया है।  जब तक मामले में अंतिम फैसला नहीं आ जाता, वह अपने घर पर नजरबंद रहेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!