
बाद में पूछताछ में हमले की जो वजह निकलकर सामने आई, उससे सब हैरान रह गए
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिगेडियर Abedin Khorram हाल में ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में गवर्नर बनाए गए हैं. वे एक कार्यक्रम में भाषण के लिए मंच पर चढ़े थे. गवर्नर पर हमला होते ही उनके सुरक्षकर्मी तुरंत मंच पर पहुंचे और उन्हें सुरक्षित पर्दे के पीछे ले गए. वहीं बाकी सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर पर काबू पाकर उसे भी पीछे ले गए. अभी उन्होंने भाषण शुरू किया ही था कि एक शख्स ने मंच पर आकर उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ की आवाज इतनी तेज थी कि वह माइक में भी रिकॉर्ड हो गई और हॉल में गूंजने लगी. कुछ देर बाद गवर्नर दोबारा मंच पर आए अपना भाषण पूरा किया. गवर्नर खोर्रम ने कहा, ‘मैं उसे बिल्कुल नहीं जानता, लेकिन आप शायद उसे जानते हों. मैं सीरिया में था तो मुझे दुश्मन दिन में 10-10 पीटते थे. वे मेरे सिर पर एक भरी हुई बंदूक रखते थे. फिर भी मैंने उन्हें माफ किया. लिहाजा थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को भी मैं माफ कर रहा हूं.’ इस बात से वह बहुत नाराज था और सरकार के मुखिया के नाते गवर्नर को सबक सिखाना चाहता था. फिलहाल पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड के बारे में जानकारी हासिल कर रही है. पुलिस की पूछताछ में हमलावर की पहचान एक सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर हुई. पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बीवी को एक पुरुष नर्स ने कोरोना वैक्सीन लगाई थी. ऐसा करके उस नर्स ने उसकी बीवी को टच किया था.रिपोर्ट के मुताबिक, Abedin Khorram इससे पहले ईरान के एलीट रिवॉल्यूशनरी गॉर्ड में रह चुके थे. इसी दौरान सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की मदद के लिए उन्हें वहां भेजा गया था. अभियान के बीच में दूसरे विद्रोही समूह ने उन समेत 48 ईरानियों का अपहरण कर लिया था. लंबे समय तक बंधक रहने के बाद 2,130 विद्रोहियों को रिहा करने के बाद उन्हें छोड़ा गया. रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने उन्हें पूर्वी अजरबैजान प्रांत का गवर्नर नियुक्त कर दिया.




