धर्म

दशहरा पर जरूर कर लें ये उपाय , शनि देव की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिल जाएगी मुक्ति

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा गुरुवार को मनाया जाएगा. धर्म शास्त्रों में इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन जो भी कार्य किया जाए, उसका हमेशा अच्छा फल मिलता है.जो लोग शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की वजह से कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं. वे दशहरा पर इससे कुछ खास उपाय करके इससे मुक्ति पा सकते हैं. ज्योतिष के मुताबिक इस समय तुला और मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. वहीं धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है.शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति पाने के लिए दशहरा पर भगवान श्री राम और हनुमान जी की हृदय से पूजा करनी चाहिए. इसके लिए घर में बने मंदिर में घी की ज्योत जलाएं और हनुमान चालीसा का एक से अधिक बार पाठ करें. हनुमान चालीसा के बाद श्री राम रक्षा स्तोत्रम का पाठ करें. ऐसा करने से भय से मुक्ति मिल जाती है और सभी तरह के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं ज्‍योतिष के मुताबिक 11 अक्टूबर 2021 को वक्री शनि मार्गी हो गए हैं. इससे कुछ राशि वालों के लिए राहत के दिन शुरू हो गए हैं. अक्‍टूबर 2021 से 29 अप्रैल 2022 तक शनि इसी स्थिति में रहेंगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!