मुंबई

आज होगी जमानत पर सुनवाई : दल-बल के साथ कोर्ट पहुंचे आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे

मुंबई न्यूज़ धमाका /// क्रूज शिप ड्रग पार्टी में आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिका पर आज (बुधवार, 13 अक्टूबर को)  मुंबई के सेशन्स कोर्ट में सुनवाई होगी. आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे कोर्ट पहुंच चुके हैं. उनके साथ काउंसिल अमित देसाई भी मौजूद हैं. इनके अलावा शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी मौके पर मौजूद हैं कोर्ट के आदेश के मुताबिक एनसीबी को आज (13 अक्टूबर को) सुबह 11 बजे तक रिप्लाई फाइल करना है. इसके बाद दोपहर में आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. बता दें कि एनसीबी ने गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ शिप पर छापेमारी के बाद तीन अक्टूबर को आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. वह अभी मुंबई में आर्थर रोड जेल में बंद हैं आर्यन खान ने अपनी याचिका में कहा कि वह निर्दोष है और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है. बतौर खान उन्हें मामले में फंसाया गया है. याचिका में कहा गया है, ‘‘यह बताने के लिए रिकॉर्ड में कुछ भी नहीं है कि आवेदक (आर्यन खान) किसी भी मादक पदार्थ के उत्पादन, निर्माण, पास में रखने, बिक्री या खरीद से जुड़े हैं याचिका में कहा गया है कि आर्यन खान के पास से कोई भी आपत्तिजनक मादक पदार्थ या कोई अन्य सामग्री बरामद नहीं हुई थी तथा उनकी समाज में मजबूत जड़ें हैं और इसलिए उनके फरार होने या न्याय से भागने की कोई संभावना नहीं है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!