छतीसगढ़पेंड्रा

17 साल के किशोर की हुई मौत, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे आंधी-बारिश में टूटा बिजली का तार बना काल

21 सितम्बर 2026 //

पेंड्रा न्यूज़ धमाका – पेंड्रा के खरडी गांव में आंधी-बारिश के दौरान बिजली का तार टूटकर गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आकर घायल हुए।

कुएं से लौटते समय ऊपर गिरा बिजली का तार

मुताबिक खरडी गांव निवासी किशन केरकेटा कुएं से हाथ-पैर धोकर घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान तेज हवा और बारिश के बीच बिजली का तार खंभे और एक मकान के बीच से टूटकर नीचे आ गिरा। किशन तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। हादसा देखकर उसके पिता तुरंत बेटे को बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन वह भी बिजली के संपर्क में आ गए। हादसे में किशन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने कराया पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की जानकारी मिलते ही कोड़गार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

परिवार ने प्रशासन से मांगा मुआवजा

हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से घटना को लेकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। गांव में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!