छतीसगढ़जांजगीर चाम्पा

सजावट देखने पहुंच रहे श्रद्धालु जांजगीर में सजा अनोखा गणेश पंडाल गरुड़ देव की भव्य थीम में घोड़े पर सवार दिखे बप्पा,

21 सितम्बर 2026 //

जांजगीर-चांपा न्यूज़ धमाका – जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में श्री सिद्धिविनायक समिति ने इंडोनेशियाई कला एवं संस्कृति की थीम पर भव्य गणेश पंडाल सजाया है।

घोड़े पर सवार बाल गणेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

पंडाल की सबसे खास विशेषता गरुड़ देव पर आधारित मंदिर की थीम है, जो श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यहां बाल गणेश को घोड़े पर सवार मनमोहक स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। गणेश प्रतिमा और पंडाल की पूरी संरचना को इस तरह सजाया गया है कि दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को एक अलग सांस्कृतिक अनुभव भी मिल रहा है। इस पंडाल को सब कचहरी चौक का राजा कह कर बुला रहे हैं।

रंग-बिरंगी रोशनी और इंडोनेशियाई कला का संगम

पंडाल में की गई आकर्षक प्रकाश व्यवस्था इसकी भव्यता को और बढ़ा रही है। रंग-बिरंगी रोशनी, कलात्मक सजावट और इंडोनेशियाई शैली की सांस्कृतिक झलक ने पूरे परिसर को मनमोहक रूप दे दिया है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बन जाता है।

अनोखी थीम देखने पंडाल पहुंच रहे श्रद्धालु

श्री सिद्धिविनायक समिति की इस अनूठी पहल में धार्मिक आस्था के साथ कला और संस्कृति का सुंदर समावेश देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि, गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर बाल गणेश के दर्शन करने के साथ इसकी भव्य सजावट और अनोखी थीम को देखने पहुंच रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!