छतीसगढ़रायपुर

बस किराया बढ़ाने की मांग : 3 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों के बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन

27 जुलाई 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने डीजल-पेट्रोल की दामों में बढ़ोतरी के बावजूद पिछले 5 साल में बसों का यात्री किराया नहीं बढ़ाने को लेकर नाराजगी जताई है

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने डीजल-पेट्रोल की दामों में बढ़ोतरी के बावजूद पिछले 5 साल में बसों का यात्री किराया नहीं बढ़ाने को लेकर नाराजगी जताई है। अब साधारण बसों के किराए में 75 फीसदी और डीलक्स बसों के यात्री किराया में 30 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की गई है।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सईद अनसर अली ने कहा कि, राजधानी सहित प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों के बस स्टैंड में 3 अगस्त को धरना दिया जाएगा। इसके लिए हमने प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को पत्र भेजकर संबंधित जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर अपने समों से अवगत करा दिया है। एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के बाद भी यदि 14 अगस्त तक यात्री किराया में बढ़ोतरी नहीं की गई तो छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ एक निश्चित तारीख तय कर पूरे छत्तीसगढ़ में बस संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का कदम उठाने बाध्य होगा, जिससे आम जनता को होने वाली परेशानी के लिए राज्य शासन उत्तरदायी होगा।

मेंटेनेंस समेत कई खर्चों में बढ़ोतरी

दरअसल, प्रदेश शासन द्वारा साल 2021 के बाद से यात्री बसों के किराए में बढ़ोतरी नहीं किए जाने से प्रदेशभर के बस संचालक नाराज हैं। उनका कहना है कि यात्री बसों के मूल्य, टायर व बीमा राशि और मरम्मत खर्च सहित स्पेयर पार्ट की कीमतों में भारी वृद्धि हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल के किराए में बढ़ोतरी के बाद भी बसों का यात्री किराया अब तक नहीं बढ़ाया गया है। इसी बात को लेकर छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने सामान्य बसों में किराया 50 फीसदी और डीलक्स बसों में 30 फीसदी बढ़ाने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सईद अनवर अली बताया कि बीते वर्ष मार्च में प्रदेश सरकार की अधिसूचना में बसों के किराए भूलवश 25 फीसदी की कमी कर दी गई थी।

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से दिक्कत 

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सईद अनवर अली ने मांग की है कि पुराना जो 25 फीसदी किराया कम किया गया था, वो और नया, पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के के साथ बसों की कीमत बढ़ने के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए सामान्य बसों के यात्री किराए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी, इस तरह कुल 75 फीसदी किराया वृद्धि तथा डीलक्स बसों के यात्री किराए में 30 फीसदी वृद्धि करने की मांग की है। बसों में यात्री किराया बढ़ाने की मांग करते हुए राजधानी रायपुर के आईएसबीटी और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के बस स्टैंड पर 3 अगस्त को बस संचालक धरना-प्रदर्शन कर अपने हक की आवाज बुलंद करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!