छतीसगढ़रायपुर

4 निगम, 5 पालिका, 6 पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू 15 नगरीय निकायों में चुनावी आहट

09 जुलाई 2026//

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनावों का एक और दौर शुरू होने की बेला आ गई है। हालांकि इन निकायों में इस साल के अंत यानी दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनावों का एक और दौर शुरू होने की बेला आ गई है। हालांकि इन निकायों में इस साल के अंत यानी दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले वहां आरक्षण की प्रक्रिया शुरू करने करने के के निर्देश संबंधित जिलों के कलेक्टरों को दिए गए हैं। प्रदेश के 15 नगरीय निकायों (जिनमें 4 नगर पालिक निगम, 5 नगर पालिका परिषद तथा 6 नगर पंचायत शामिल हैं, जिनका कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त हो रहा है) के साथ ही दो नवगठित नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। 

इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर में बुधवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन की तैयारियों एवं शासन स्तर पर की जा रही आवश्यक कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

वाडों की संख्या तय करेंगे कलेक्टर

अवर सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि कलेक्टरों को अपने-अपने जिले के निकायों के लिए वार्ड संख्या का निर्धारण करना होगा। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, इसका विस्तृत प्रस्ताव संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को प्रेषित करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों को विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

मेयर और अध्यक्ष का आरक्षण हो चुका

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर संगीता ने बताया कि 15 नगरीय निकायों में महापौर एवं अध्यक्ष पदों का आरक्षण पूर्ण किया जा चुका है तथा वार्ड पार्षदों के आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। वहीं नवगठित नगर पंचायत तमनार में वार्ड आरक्षण तथा बड़ी करेली में वार्ड परिसीमन एवं आरक्षण की कार्रवाई प्रगति पर है। विभाग द्वारा दो वार्ड पार्षद पदों पर आकस्मिक रिक्तियों की जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की गई।

आरक्षण की जिम्मेदारी अब कलेक्टरों को

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संबंधित जिलों के कलेक्टरों को वाडों के आरक्षण हेतु ‘विहित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के तहत जारी मार्गदर्शी सिद्धांतों का पालन करते हुए कलेक्टरों को वार्डों का आरक्षण कार्य पूरा करना होगा।

इन जिलों के नगरीय निकायों में होगा चुनाव

नगर पालिक निगम बीरगांव, दुर्ग- नगर पालिक निगम मिलाई, नगर पालिक निगम रिसाली, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा और नगर पालिका परिषद जामुल बेमेतरा-नगर पंचायत मारो खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई- नगर पालिका परिषद खैरागढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़-नगर पालिका परिषद सारंगढ़, सूरजपुर – नगर पंचायत प्रेमनगरकोरिया – नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर और नगर पालिका परिषद शिवपुरचरचा उत्तर बस्तर कांकेर – नगर पंचायत नरहरपुर सुकमा- नगर पंचायत कोण्टा बीजापुर- नगर पंचायत भैरमगढ़ और नगर पंचायत भोपालपट्टनम।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!