छतीसगढ़बलौदा बाजार

परेशान मालिक ने खाया जहर नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप,50 हजार दो, तभी छूटेगा ट्रैक्टर

19 जून 2026 //

बलौदा बाजार न्यूज़ धमाका – बलौदा बाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उसके रेत से भरे ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करवा दिया गया। कार्रवाई से परेशान ट्रैक्टर मालिक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे कसडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

ट्रैक्टर मालिक कमल ओगरे ने बताया कि गुरुवार सुबह सिनोधा घाट से भवन निर्माण के लिए महानदी से रेत लेकर दो ट्रैक्टर आ रहे थे। इस दौरान नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी ने एक ट्रैक्टर और रेत से भरी गाड़ी को रोककर कार्रवाई की। बाद में एक ट्रैक्टर छोड़ दिया गया, जबकि दूसरे ट्रैक्टर को कसडोल थाने में खड़ा करा दिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर वाहन नहीं छोड़ा गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसी तनाव में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!