
14 जून 2026
धमतरी न्यूज़ धमाका – धमतरी जिले के ग्राम हिन्छापुर में कुएं में गिरने से 80 वर्षीय बुजुर्ग वृद्धा की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम हिन्छापुर में कुएं में गिरने से 80 वर्षीय बुजुर्ग वृद्धा की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 80 वर्षीय मेहत्तरीन बाई जोशी है। वह ग्राम हिन्छापुर का रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, शनिवार की रात करीब 9.30 बजे अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी की ओर गई थी। इसी दौरान कुंए के पास अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वे गहरे कुएं में जा गिरीं। कुएं में पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकीं और डूबने से उनकी मौत हो गई।

गांव में शोक की लहर
वहीं काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बाड़ी स्थित कुएं में उनका शव मिला, इसके बाद परिवार सहित ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस हर पहलू से कर रही है जांच
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश मौत का सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। ग्रामीणों ने मृतका के प्रति संवेदना व्यक्त की है।



