छतीसगढ़गौरेलापेंड्रामरवाही

क्षेत्र में मचा हड़कंप सोन नदी के एनीकट में मिला अज्ञात शव,शिनाख्त की कोशिश जारी

12 जून 2026 //

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. – छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोन नदी के एनीकट के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात शव बरमाद हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम  मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. चेहरे पर खून फैला हुआ हैं. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, हालांकि सीने पर जय श्री राम का गोदना है. पूरा मामला मरवाही थाना इलाके का है.

पुलिस को शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे सोन नदी में बने एनीकट किनारे एक शव तैरता हुआ मिलने की सूचना मिली. जिसके बाद मरवाही पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया. 

प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है. हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस को शव के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य सामान नहीं मिला है, जिससे तत्काल उसकी शिनाख्त हो सके. मृतक के सीने पर गोदना बना हुआ है, जिस पर “जय श्री राम” लिखा हुआ है. 

पीएम रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. थाना प्रभारी मरवाही ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो या कोई मृतक की पहचान के संबंध में सूचना दे सकता हो, तो वह तत्काल मरवाही थाना या जिला पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!