छतीसगढ़कर्नाटककेरलझारखण्ड

09 जून 2026 // अगले सप्ताह तक CG-MP में होगी एंट्री , कल पहुंचेगा मुंबई : कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति मानसून ने कवर किए 13 राज्य

देश में मानसून अब केरल के बाद दूसरे राज्यों में भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। तेज हवाओं के असर से कई मैदानी राज्यों में गर्मी कम हुई है। साथ ही प्री-मानसून के कारण कई जगह 50-60kmph रफ्तार से आंधी और तेज बारिश हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार को आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए। वहीं बात करें केरल और कर्नाटक की तो यहां पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को बेंगलुरु और बेलगावी में भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। कुछ जगहों पर तो गाड़ियां भी पानी में बहती नजर आईं।

5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंचा मानसून

मानसून 5 दिन में यह 13 राज्यों तक पहुंच गया है। सोमवार को तेलंगाना में एंट्री कर चुका है। फिलहाल यह मुंबई से करीब 150 किमी दूर है और अगले 48 घंटे में शहर में दस्तक दे सकता है। वहीं, अगले सप्ताह तक यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक पहुंच सकता है। इधर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी का असर बना हुआ है। कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। सोमवार को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कर्नाटक में बाढ़ जैसी स्थिति

कर्नाटक के बेलगावी जिले में मॉनसून ने जबरदस्त कहर बरपाया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने सावदत्ती तालुक में तबाही मचाई है। बेलगावी (Belagavi) जिले की कई सड़कें नदियों जैसी दिख रही हैं, पानी घरों में घुस गया है और कई वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है।

चश्मदीदों के अनुसार बारिश इतनी तेज़ थी कि किसानों के खेत डूब गए, फसलें पानी में बहने लगीं। बता दें कि सोमवार शाम को बेलगावी के बैलहोंगल, सवादत्ती, कित्तूर और यरगट्टी तालुकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से नाले ऊफान पर आ गए, जिससे पानी सड़कों पर फैल गया। बैलहोंगल शहर में कुछ सड़कों पर कमर तक पानी भर गया और बाइक्स पानी में तैरने लगीं।

सबसे डरावनी तस्वीर बैलहोंगल बस स्टैंड और वीर रानी चेन्नम्मा सर्कल पर देखने को मिली। जहां बस स्टैंड और सर्कल का पूरा इलाका पानी में डूब गया। वीडियो और तस्वीरों में लोग पानी की तेज़ धार में लड़खड़ाते नजर आए। कई लोग खुद को संभालने के लिए एक-दूसरे का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। तेज़ पानी उन्हें बहाकर ले जाने की कोशिश कर रहा है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

10 जून:

  • बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अनुमान है।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश होगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 40-60kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

11 जून:

  • दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 50-70kmph की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओले गिर सकते है।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।
  • केरलम, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!