
बेमेतरा न्यूज़ धमाका – बेमेतराजिले के सेजेस शासकीय शिवलाल राठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे रोपे गए।
जिले के सेजेस शासकीय शिवलाल राठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे रोपे गए। सेजेस राठी स्कूल के प्राचार्य रामकुमार डड़सेना के नेतृत्व में शिक्षक और शिक्षिकाओं में आज स्कूल प्रांगण में पीपल, आंवला, अशोक, गुलमोहर सहित अनेक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिए।
प्राचार्य रामकुमार डड़सेना ने कहा कि, वृक्ष प्रकृति की अनमोल धरोहर है। यह न केवल हमें प्राणवायु , फलफूल, औषधि, छाया ही नहीं देती है, बल्कि यह जलवायु को नियंत्रित कर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका वहन करती है। इनके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। वृक्ष हमारे मित्र हैं। यह निःस्वार्थ भाव से परोपकार करती है। वृक्षों की कटाई को देखते हुए अत्यधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है।
प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना और मानव जीवन के लिए हैं आवश्यक
, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और मानव जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह दिन हमें जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, और वनों की कटाई जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक कदम उठाने और भावी पीढ़ी के लिए धरती को सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता है।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, अमित ठक्कर, अनूप सिंह व्यायाम निर्देशक, शिक्षिका खुशी साहू, प्रगति जायसवाल एवं भृत्य शुभम वर्मा, हेमंत साहू, उमेश्वरी सेन सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



