छतीसगढ़महासमुंद

07 जून 2026 // कटहल के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 63 लाख का गांजा, ओडिशा से प्रयागराज ले जाई जा रही थी दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद न्यूज़ धमाका – रेहटीखोल चेक पोस्ट पर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है, दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। रेहटीखोल चेक पोस्ट पर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच शुरू की।

रामद गांजे की अनुमानित कीमत 62 लाख 85 हजार रुपये बताई गई है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 70 लाख 93 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।

प्रयागराज के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेंद्र कुमार गौतम और लवकुश गौतम के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन में लदे कटहल के नीचे चार बोरियां संदिग्ध हालत में मिलीं। जब बोरियों की जांच की गई तो उनमें से कुल 125.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजे को छिपाने के लिए कटहल का इस्तेमाल किया था ताकि जांच एजेंसियों की नजर से बचा जा सके।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से लोड किया गया था और इसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!