छतीसगढ़जगदलपुर

05 जून 2026 // सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल ,केंद्रीय जेल में 5 दिन में दूसरी मौत, जांच में जुटा प्रशासन

जगदलपुर न्यूज़ धमाका – बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में बीते पांच दिनों के भीतर जेल में दूसरी मौत का मामला सामने आया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, वहीं अब नक्सल मामले में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़िए पूरी खबर

मृतक की पहचान रमेश कुंजम के रूप में हुई है, जो बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर का रहने वाला था। रमेश कुंजम नक्सल मामलों में जेल में बंद था और नवंबर 2025 में उसे दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल स्थानांतरित किया गया था।

4 तारीख को जेल परिसर के बाथरूम में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।

इससे पहले रविवार तड़के केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। अब महज पांच दिनों के भीतर दूसरी मौत ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और मौत के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। वहीं लगातार दो घटनाओं के बाद केंद्रीय जेल की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और बंदियों की निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!