
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़: आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW ने विशेष अदालत में लगभग 8 हजार पन्नों का चालान पेश किया है। सौम्या पर 50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति रखने का आरोप है। EOW ने इसे अब तक का सबसे बड़ा डिसप्रोपोर्शनट एसेट्स केस बताया है।
चालान में खुलासा किया गया है कि सौम्या चौरसिया ने 45 बेनामी संपत्तियों में निवेश किया। उनकी कुल वैध आय केवल 2.51 करोड़ रुपये थी, जबकि अवैध कमाई लगभग 50 करोड़ रुपये बताई गई है। इस अवधि में 2019 से 2022 के बीच सबसे ज्यादा अवैध निवेश हुआ।
सौम्या चौरसिया 450 करोड़ के कोल लेवी मनी लांड्रिंग मामले में पहले ईडी और फिर EOW द्वारा गिरफ्तार की गई थीं। दो साल तक जेल में रहने के बाद, वे तीन महीने पहले जमानत पर रिहा हुईं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ से बाहर बैंगलुरु में रह रही हैं और वहीं से पेशियों में उपस्थित हो रही हैं।
