विदेश

ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के पिता को ही अपना जीवनसाथी बना लिया है

ब्रिटेन से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिस पर पहली बार में यकीन करना मुश्किल है

लंदन न्यूज़ धमाका : . इंग्लिश काउंटी ग्लूस्टरशायर में रहने वाली एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के पिता से ही शादी रचा ली, क्योंकि बॉयफ्रेंड उसकी मां को लेकर भाग गया था. अपने फैसले का बचाव करते हुए महिला ने तर्क दिया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के पिता को दुखी नहीं देखना चाहती थी. वह उन्हें खुश रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार है. . वजह है महिला की मां और बॉयफ्रेंड का रिलेशन. महिला की मां उसके बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी, जिसके बाद उसने अपने भावी ससुर से ही शादी रचाकर सबको चौंका दिया. इस घटना के बाद जेस ने रयान के पिता के साथ ग्लूस्टरशायर में शादी कर ली. दरअसल, रयान शेल्टन कोरोना महामारी के कारण अपनी गर्लफ्रेंड की मां जॉर्जीना और उसके पिता एरिक के साथ ग्लूस्टरशायर में काफी समय से एक ही घर में रह रहा था. जेस को पहले से ही अपनी मां और बॉयफ्रेंड के बीच अफेयर का शक था और बाद में उसका ये शक सही साबित हुआ. हालांकि, बाद में पता चला कि 24 साल की जेस एल्ड्रिज का बॉयफ्रेंड रयान शेल्टनउसकी मां के साथ भाग गया था.टिकटॉक यूजर ने कहा कि मेरे बॉयफ्रेंड की मां की मौत हो गई थी. मैं नहीं चाहती थी कि उसके पिता दुखी हों, इसलिए मैंने उनसे शादी करने का फैसला किया. इससे मेरे बॉयफ्रेंड को फिर से मां मिल गई है.प्रेग्नेंट जेस जब हॉस्पिटल से अपने बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म देकर वापस लौटी तो उसकी मां रयान के साथ फरार हो चुकी थी. यह जानकर उसे गहरा आघात लगा. जेस ने कहा, ‘मैं अब भी इस बात से नाराज हूं कि उन्हें लगता है कि वे बस एक साथ भाग सकते हैं और मुझे दो छोटे बच्चों की देखभाल करने के लिए छोड़ सकते हैं. मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि मां ने अभी भी सॉरी कहने की हिम्मत नहीं दिखाई है’.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!