छतीसगढ़गरियाबंद

नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी: 2 महिला समेत 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

गरियाबंद न्यूज धमाका – नक्सल उन्मूलन अभियान में गरियाबंद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद-धमतरी-नुआपड़ा डिवीजन में सक्रिय तीन नक्सलियों—नागेश, जैनी और मनीला—ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, नागेश ने देशी हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया। तीनों नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह तीनों पिछले 5 से 8 सालों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थे और कई बड़ी माओवादी वारदातों में शामिल रहे। वे बड़े माओवादी नेताओं के करीबी सहयोगी भी माने जाते थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर हथियार डाल दिए। इस अभियान के तहत इलाके में सक्रिय नक्सलियों की संख्या अब घटकर केवल 30 रह गई है।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन की दिशा में अहम उपलब्धि है और इससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा को नई मजबूती मिलेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!