छतीसगढ़धमतरी

धमतरी में नशे में धुत्त चालक की रफ्तार ने ली एक की जान, चार घायल

धमतरी न्यूज धमाका – ग्राम भटगांव में रविवार रात को नशे में धुत एक इक्को वाहन चालक ने अपनी तेज रफ्तार और लापरवाही से पांच राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना आईटीआई के पास हुई, जहाँ चालक ने पहले एक राहगीर को जोरदार टक्कर मारी और उसे लगभग 300-400 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल व्यक्ति किसी तरह वाहन के नीचे से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन चालक की रफ्तार नहीं रुकी। इसके बाद चालक ने एक-एक कर चार और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

अंततः इक्को वाहन मुख्य मार्ग के किनारे स्थित खेत में जा घुसा। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर “खातिरदारी” की। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया गया।

पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना ने नशे की बुराई और सड़क सुरक्षा की अहमियत को एक बार फिर उजागर किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!