छतीसगढ़अंबिकापुर

अंबिकापुर: महामाया मंदिर में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल

अंबिकापुर न्यूज धमाका – सरगुजा, छत्तीसगढ़: अंबिकापुर शहर में लगातार बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया मंदिर परिसर में गुरुवार देर शाम एक युवक प्रिन्स पर चाकू से हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रिन्स मंदिर परिसर में नारियल फोड़ने का काम करता था। अचानक बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी: घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर में दहशत का माहौल: यह घटना शहर में 24 घंटे के भीतर दूसरी चाकूबाजी की वारदात है। हाल ही में पेट्रोल पंप में युवती की हत्या ने शहरवासियों को हिला दिया था। लगातार हिंसक घटनाओं से अंबिकापुरवासियों में भय और सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!