छतीसगढ़रायपुर

सीएम साय से मिले मछुआ सहकारी समितियों के सदस्य, पुनः मछली पालन का हक मिलने पर जताया आभार

रायपुर न्यूज धमाका – गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र की मछुआ सहकारी समितियों के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और पुनः मछली पालन का अधिकार मिलने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर धमतरी, कांकेर और बालोद जिलों की 11 मछुआ समितियों के सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों की मांग पर डुबान क्षेत्र में एम्बुलेंस उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय बैंक की शाखा शीघ्र खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है और शासकीय योजनाओं के माध्यम से स्थानीय स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।

साथ ही, उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से आम नागरिकों तक सुविधाओं और लाभ पहुँचाने का महत्व बताया। सीएम ने कहा कि इन योजनाओं ने बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है और महिलाओं तथा विभिन्न वर्गों के उत्थान को प्रोत्साहित किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!