
गरियाबंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को हुए भीषण मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल से एके-47 और इंसास राइफल समेत 10 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ की बड़ी बातें:
- मुठभेड़ राजाडेरा मटाल पहाड़ी, मैनपुर क्षेत्र में हुई।
- मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था।
- अन्य मारे गए शीर्ष नक्सलियों में प्रमोद उर्फ पंडरन्ना (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य) और विमल उर्फ जाडी वेंकट (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य) के नाम भी शामिल हैं।

कैसे हुई मुठभेड़
सुरक्षा बलों की E-30, STF, CAF और COBRA 207 की संयुक्त टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसका जवाब देते हुए सुरक्षा बलों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया।
बरामद हथियार
- 1 AK-47
- इंसास राइफल
- SLR सहित कुल 10 हथियार
- बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री
मारे गए सभी नक्सलियों के शव गरियाबंद जिला मुख्यालय लाए गए हैं। वहां से उन्हें रायपुर भेजा जाएगा, जहां उनकी पहचान की जाएगी।



