छतीसगढ़सरगुजा

बस्तर के बाद अब सरगुजा में भी होगा ओलंपिक, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की घोषणा

सरगुजा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए राज्य सरकार लगातार पहल कर रही है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर अब सरगुजा में भी ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा।


एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन पर किया ऐलान

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने यह घोषणा बहतराई स्टेडियम में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में की। कार्यक्रम में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला अध्यक्षता में मौजूद थे, जबकि महापौर पूजा विधानी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।


डेढ़ हजार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से करीब 1,500 खिलाड़ी और खेल अधिकारी शामिल हुए। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में 17 खेलों की 138 विधाओं में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपना खेल कौशल दिखाया।


खेलों में हार नहीं, सीख मिलती है – साव

उप मुख्यमंत्री साव ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा,

“खेल में कोई हारता नहीं है। या तो वह जीतता है या आगे के लिए कुछ सीखता जरूर है। खेलों में भाग लेना ही बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे प्रतिभा में निखार आता है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।


बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक

साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक को आगे भी जारी रखा जाएगा और अब सरगुजा ओलंपिक की भी शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप सांसद खेल महोत्सव भी शुरू किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में नया उत्साह और जोश आया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!