छतीसगढ़बलरामपुर

लुत्ती डेम हादसे पर खैरवार समाज में आक्रोश, NH-343 पर चक्काजाम

protest

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में लुत्ती डेम हादसे को लेकर खैरवार समाज का गुस्सा फूट पड़ा। समाज के लोगों ने एनएच-343 पर चक्काजाम कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

प्रदर्शन की प्रमुख मांगें

  • मृतक परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा
  • घायल परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजा
  • पीड़ित परिवार के एक सदस्य को शिक्षा के आधार पर सरकारी नौकरी
  • दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई
  • क्षतिग्रस्त मकानों का तत्काल निर्माण

एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन

ततापानी बस स्टैंड के पास हुए इस प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर एसडीएम और पुलिस की टीम रही। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!