
फरसगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मस्सूकोकोड़ा बस स्टॉप के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाइवे 30 पर तेज़ रफ्तार से जा रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई।
दोनों युवक गंभीर रूप से घायल
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



