छतीसगढ़रायपुर

रायपुर : महिला टीचर के बैग से 5 लाख के सोने-चांदी के जेवर पार, ऑटो में बैठीं तीन महिलाओं पर शक

रायपुर न्यूज धमाका – सुकमा से इलाज कराने और बेटी से मिलने रायपुर आई एक महिला शिक्षिका के साथ बड़ी उठाईगिरी की वारदात हुई है। अज्ञात महिलाओं ने उसके बैग से सोने-चांदी से भरा डिब्बा पार कर दिया, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 02, सोडीपारा (सुकमा) की रहने वाली है और शासकीय हाई स्कूल मुतोण्डा में शिक्षिका है। 25 अगस्त को वह इलाज कराने रायपुर आई थी। बेटी के साथ गोलबाजार घूमने और खरीदारी के बाद जब वह कालीबाड़ी चौक से पचपेड़ी नाका ऑटो से लौट रही थी, तभी उसी ऑटो में तीन अज्ञात महिलाएं और बैठीं।

करीब 3:55 बजे पचपेड़ी नाका पहुंचकर शिक्षिका जब उतरीं, तो उन्होंने पाया कि उनके हैंडबैग से ज्वेलरी डिब्बा गायब है। चोरी हुए जेवरात में —

  • सोने की पुरानी चेन (27.560 ग्राम)
  • सोने का लॉकेट (8.660 ग्राम)
  • सोने की बाली की एक जोड़ी (लगभग 6 ग्राम)

शामिल हैं।

पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!