
रायपुर न्यूज धमाका – रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के दो चक्के पटरी से उतर गए। यह हादसा उरकुरा से आरएसडी जाने वाली रेल लाइन पर हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुँचकर राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैक पर मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा सुबह लगभग 10 बजे के आसपास हुआ। यात्रियों और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
रेलवे विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।



