
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में आज हुए मंत्रिमंडल विस्तार के तहत गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीनों नए मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा –
“मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा करेंगे तथा विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे।”
