छतीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब छत्तीसगढ़ के 4 लाख से अधिक कर्मचारियों को 55% DA (महंगाई भत्ता) मिलेगा। इस फैसले के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों का DA केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा।

सीएम साय ने बताया कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को नवंबर से मिलने लगेगा।


कैबिनेट के अहम फैसले

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए।

  1. चना खरीदी योजना
    • अनुसूचित एवं माडा पॉकेट क्षेत्रों के अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर माह 2 किलो चना मिलेगा।
    • खरीदी NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के जरिए की जाएगी।
    • जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें यह दिसंबर 2025 तक दिया जाएगा।
  2. आईटी सेक्टर को बढ़ावा
    • नवा रायपुर में 90 एकड़ भूमि रियायती दर पर आईटी/आईटीईएस कंपनियों को आबंटित होगी।
    • इस कदम से निजी निवेश, रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
    • आईटी कंपनियों की स्थापना से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का विकास और शहरीकरण की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!