
रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब छत्तीसगढ़ के 4 लाख से अधिक कर्मचारियों को 55% DA (महंगाई भत्ता) मिलेगा। इस फैसले के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों का DA केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा।
सीएम साय ने बताया कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को नवंबर से मिलने लगेगा।
कैबिनेट के अहम फैसले
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए।
- चना खरीदी योजना
- अनुसूचित एवं माडा पॉकेट क्षेत्रों के अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर माह 2 किलो चना मिलेगा।
- खरीदी NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के जरिए की जाएगी।
- जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें यह दिसंबर 2025 तक दिया जाएगा।
- आईटी सेक्टर को बढ़ावा
- नवा रायपुर में 90 एकड़ भूमि रियायती दर पर आईटी/आईटीईएस कंपनियों को आबंटित होगी।
- इस कदम से निजी निवेश, रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
- आईटी कंपनियों की स्थापना से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का विकास और शहरीकरण की प्रक्रिया को गति मिलेगी।



