
रायपुर न्यूज धमाका – राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2006 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी राजू अगासीमनी को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का मेंबर सेक्रेट्री नियुक्त किया है।
अभी तक वे मुख्य वन संरक्षण, रायपुर के पद पर पदस्थ थे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने उनकी नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी कर दिया है।
राजू अगासीमनी को पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास से जुड़े अहम फैसलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि सरकार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यशैली को और अधिक सशक्त करना चाहती है।

