
कोंडागाँव न्यूज धमाका – जिले में आगामी 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को स्टेडियम ग्राउंड में अंतिम रिहर्सल संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए परेड की सलामी ली और पूरे कार्यक्रम का अवलोकन किया।
रिहर्सल में पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित मार्चपास्ट किया। स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक दलों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने इस मौके पर नशा मुक्ति शपथ दिलाते हुए कहा कि “नशा समाज और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए सभी को इससे दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।”
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, अभिभावक और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सफल रिहर्सल के साथ अब समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
