छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में पुलिस आरक्षक से मारपीट, स्कूटी सवार युवक ने दोस्तों संग किया हमला; तीन आरोपी हिरासत में

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कश्यप कॉलोनी में पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुई, जब एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक दिलीप सिंह अपनी कार में परिवार के सदस्यों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक स्कूटी से आया और उनकी कार में टक्कर मार दी।

आरक्षक ने युवक को सावधानी से वाहन चलाने की नसीहत दी, तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। इसके बाद उसने अपने दो दोस्तों को मौके पर बुलाया और तीनों ने मिलकर आरक्षक पर हमला कर दिया। हमले में आरक्षक के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!