

जशपुर न्यूज धमाका – जिले के भड़िया गांव में मेड़ गिरने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की रात में घर में घुसकर टंगिया से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना का क्रम:
- मृतक की पहचान शंकर राम के रूप में हुई।
- 9 अगस्त को शंकर राम अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे, तभी पड़ोसी दिलसाय नागेश के घर के पास बने मेड़ में टकराकर गिर गए।
- इसी बात को लेकर दोनों में विवाद और मारपीट हुई।
- रात लगभग 10 बजे सभी घर जाकर सो गए। शंकर राम बाहर परछी में सो रहे थे।
- सुबह परिजन ने देखा कि शंकर राम खाट पर लहूलुहान मृत पड़े हैं।
पुलिस कार्रवाई:
- पुलिस ने आरोपी दिलसाय नागेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।
- आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) व 238 BNS के तहत केस दर्ज किया गया।
- पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।



