छतीसगढ़धमतरी

धमतरी में सड़क हादसा: सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहा तूफान वाहन पलटा, एक की मौत, 8 घायल

धमतरी न्यूज धमाका – मगरलोड थाना क्षेत्र के विशाखापट्टनम रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बारना राज पाली के पटेल समाज के लोग सिहावा में आयोजित पटेल समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर तूफान वाहन से लौट रहे थे। राजपुर गांव के पास सड़क पर रखे मुरम के ढेर पर चढ़ने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में मौके पर ही 65 वर्षीय सुखाऊ राम पटेल (निवासी मेघा) की मौत हो गई, जबकि कुमार पटेल (58), मनोज पटेल (46), पुरुषोत्तम पटेल (32), तुलसीराम पटेल (45), नीरज पटेल (35) समेत कुल 8 लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मृतक का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!