
बिलासपुर न्यूज धमाका – रतनपुर थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 13 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने अब मनेन्द्रगढ़ से ट्रेलर समेत गिरफ्तार कर लिया है।
यह हादसा 15 जुलाई को नंदलाल पेट्रोल पंप के पास हुआ था, जहां 20 से ज्यादा मवेशी सड़क पर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक ने बिना ब्रेक लगाए मवेशियों को रौंद दिया और आगे बढ़ गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू की थी, जो अब पकड़ में आ चुका है।



