
सक्ती न्यूज़ धमाका – जिले की बाराद्वार पुलिस ने कोडीन सिरप की अवैध सप्लाई से जुड़े एक फरार आरोपी चूड़ामणि यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले भी पुलिस ने एक आरोपी रितेश गबेल को पकड़ चुकी है, जिससे 50 नग कोडीन सिरप जब्त की गई थी।
नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज है मामला
सक्ती के एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21(C) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 12 मई को पुलिस ने करतला क्षेत्र के चैनपुर निवासी रितेश गबेल के पास से भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया था, जो नशे के रूप में प्रयोग किया जा रहा था।
लंबे समय से था फरार
रितेश की गिरफ्तारी के बाद से ही सप्लाई चेन में शामिल मुख्य आरोपी चूड़ामणि यादव फरार था। पुलिस की लगातार निगरानी और दबिश के बाद आखिरकार उसे भी पकड़ लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर अहम जानकारियाँ सामने आने की संभावना है।
नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज
पुलिस प्रशासन ने इस सफलता को नशे के खिलाफ अभियान की बड़ी उपलब्धि बताया है। कोडीन सिरप जैसे प्रतिबंधित और नशे के लिए दुरुपयोग होने वाले पदार्थों की तस्करी पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।



