छतीसगढ़मुंगेली

पत्नी से प्रताड़ित होने का आरोप लगाकर पति ने मांगी इच्छा मृत्यु, पत्नी बोली – खुद महिलाओं से करते हैं वीडियो कॉल पर बातचीत

मुंगेली न्यूज़ धमाका – ज़िले के कलेक्टर जनदर्शन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहाँ प्रवीण सिंह राजपूत नामक व्यक्ति ने पत्नी और ससुराल पक्ष से प्रताड़ित होने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। मामला लोरमी क्षेत्र के ग्राम झाफल से संबंधित है।

प्रवीण ने कहा कि उनकी 2020 में शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पत्नी और उसकी बहनों द्वारा उन्हें मानसिक व सामाजिक रूप से लगातार अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पत्नी कई बार मारपीट और आत्महत्या की धमकी देकर उन्हें फँसाने की कोशिश कर चुकी है।


पत्नी का पलटवार – “पति खुद महिलाओं से करता है वीडियो कॉल”

वहीं पत्नी ने बातचीत में आरोपों को नकारते हुए दावा किया कि प्रवीण खुद अन्य महिलाओं से वीडियो कॉल पर बात करता है और जब उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है, तब वह खुद को निर्दोष दिखाने के लिए चरित्र पर आरोप मढ़ रहा है।

पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि उसे गंभीर मारपीट की वजह से 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था, और कई बार उसका गला दबाने की कोशिश भी की गई है।


2 जून की घटना बनी विवाद का केंद्र

प्रवीण के अनुसार, 2 जून को विवाद के दौरान पत्नी ने उनकी शर्ट फाड़ी, फिर खुद की चूड़ी तोड़कर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा दिया। उनका कहना है कि 4 जून को उन्होंने थाना लोरमी में शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा, “मुझे न्याय नहीं मिला तो कृपया इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। अब आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।”


प्रशासन की प्रतिक्रिया

  • कलेक्टर कुंदन कुमार ने मामले को फैमिली काउंसिलिंग के लिए परामर्श केंद्र भेजा है।
  • एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एडिशनल एसपी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!