
दुर्ग न्यूज धमाका – जिले में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अंजोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमरा स्थित पृथ्वी पैलेस के पीछे की गई, जहां 52 पत्तों पर हार-जीत का दांव लग रहा था।
छापेमारी और जब्ती
पुलिस ने मौके से:
- ₹10.82 लाख नगद
- 20 मोबाइल फोन
- जुआ खेलने के 52 पत्ते
जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2), 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम की कार्रवाई
छापामार कार्रवाई का नेतृत्व उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे और चौकी प्रभारी अंजोरा ने किया। टीम में प्रधान आरक्षक आशीष राजपूत, राकेश सिंह, सुमन मंडावी, कमल नारायण ठाकुर और हिरेन्द्र निषाद शामिल रहे।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
- दिनेश जोशी (29) – नंदनी रोड, भिलाई
- हर्षित जैन (26) – महावीर नगर, दुर्ग
- साहिल हरनखेडे (25) – राजीव नगर, दुर्ग
- गोपी सोनकर (28) – शिव पारा, दुर्ग
- संदीप सिंह (29) – ऋषभ ग्रीन सिटी, पुलगांव
- भवीन जैन (33) – ब्राह्मण पारा, दुर्ग
- पप्पू साहू (38) – राजीव नगर, दुर्ग
- नीलम कुमार (26) – सदर बाजार, दुर्ग
- चंदन सोनवानी (29) – मठपारा, दुर्ग
- टेकेश्वर देवांगन (27) – उरला, मोहननगर
- नरेश जैन (40) – ऋषभ ग्रीन सिटी, पुलगांव
- हर्ष देवांगन (28) – नया पारा रोड, दुर्ग
- भुनेश्वर चंद्राकर (31) – कर्मचारी नगर, मोहननगर
- हेमलाल ढीमर (26) – रुआबांधा, भिलाईनगर
- खुशाल सरवैया (31) – तकियापारा, दुर्ग
- मनय जैन (31) – गांधी चौक, दुर्ग
- विनोद गोवानी (40) – सिंधी कॉलोनी, दुर्ग
- भूपेंद्र गुप्ता (30) – शंकर नगर, दुर्ग
पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, जुआ संचालन की सूचना गुप्त रूप से मिली थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। जुए के अवैध अड्डों पर पुलिस की निगरानी और तेज़ की जाएगी।
