
कोंडागांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने कोंडागांव जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मामला क्या है?
शिकायतकर्ता राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। इस कार्य के बदले में नायब तहसीलदार ठाकुर ने उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने पर ACB ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
अगली कार्रवाई:
ACB ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
