
गरियाबंद न्यूज धमाका – प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज 11 ग्राम पंचायत सचिवों को बैठक के दौरान ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। यह कार्रवाई जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित PMAY समीक्षा बैठक के दौरान की गई।
इन सचिवों पर गिरी गाज
जिन ग्राम पंचायत सचिवों पर कार्रवाई हुई है, वे निम्न पंचायतों से हैं:
दांतबाय कला, कोसमबुड़ा, गुजरा, खरता, हाथबाय, बरबाहरा, मौहाभांठा, बेगरपाला, लोहारी, मरदाकला और खरहरी।
इन पर योजना में उदासीनता, स्वेच्छाचारिता और लापरवाही का आरोप है।
कलेक्टर का सख्त संदेश
- अप्रारंभ आवास कार्य तुरंत शुरू किए जाएं।
- प्रगतिरत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
- जियो टैगिंग हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
- किस्तों के वितरण या सर्वे के नाम पर अवैध लेनदेन की शिकायत आई तो कड़ी कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा, “हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ समय पर मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।”
जनमन योजना की भी समीक्षा
बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना की भी समीक्षा की गई।
- 911 आवासों की स्वीकृति,
- 295 पूर्ण, शेष निर्माणाधीन।
कलेक्टर ने कमार परिवारों के लिए बन रहे इन आवासों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपस्थित अधिकारी
बैठक में जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, सभी पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



