छतीसगढ़रायपुर

खरोरा सड़क हादसे में 13 की मौत, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के खरोरा क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की है।


मुख्यमंत्री की संवेदना और निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने इस घटना को “अत्यंत पीड़ादायक” बताया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है।” मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए हैं, साथ ही जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने को कहा है।


मृतकों की सूची

  1. भूमि साहू (6 वर्ष) – आनंद गांव, बेरला
  2. उमंग साहू (4 माह) – आनंद गांव, बेरला
  3. गीता साहू – मोहंदी, धरसीवां
  4. प्रभा साहू – मोहंदी, धरसीवां
  5. नंदनी साहू (60 वर्ष) – मोहंदी, धरसीवां
  6. एकलव्य उर्फ वासु साहू (7 वर्ष) – मोहंदी, धरसीवां
  7. कुंती साहू (55 वर्ष) – चतौट
  8. कीर्ति साहू – चतौट
  9. टिकेश्वरी साहू – चतौट
  10. टिकेश्वरी साहू – मनहोरा
  11. महिमा साहू (18 वर्ष) – गोंदवारा, खमतराई
  12. वर्षा साहू (27 वर्ष) – आनंद गांव, बेरला
  13. राजबती साहू (60 वर्ष) – नगपुरा, मंदिर हसौद

स्थिति गंभीर, जांच जारी

प्रशासन ने घायलों को रायपुर और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां कई की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!