छतीसगढ़रायपुर

CM साय का बड़ा ऐलान: नवविवाहिताओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर में अचानक पहुँचकर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब नवविवाहित महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा।

ग्राम चौपाल में सीधा संवाद

बिना पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री को अपने गांव में पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने फूलों से गुलदस्ता बनाकर उनका पारंपरिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और महिलाओं व ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।

महिलाओं के लिए बड़ी राहत

मुख्यमंत्री साय ने चौपाल के दौरान महिलाओं से पूछा कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली हजार रुपये प्रति माह की राशि समय पर मिल रही है या नहीं। इस पर कुछ महिलाओं ने शिकायत की, तो मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा,

“जल्द ही नवविवाहित महिलाएं भी इस योजना की पात्र होंगी और उन्हें नियमित लाभ मिलेगा।”

सरपंचों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने उपस्थित सरपंचों से कहा कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र परिवारों की सूची जल्द तैयार करें और संबंधित विभाग को भेजें, ताकि योजनाओं का लाभ बिना देरी के मिल सके।

आसपास के गांवों से भी पहुंचे ग्रामीण

मुख्यमंत्री के आगमन की खबर पाकर आसपास के ग्राम कोलियारी, कुआरपुर और अन्य गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण माथमौर पहुंचे। उन्होंने भी अपनी समस्याएं और योजनाओं से संबंधित अनुभव सीधे मुख्यमंत्री से साझा किए।

योजनाओं की जमीनी समीक्षा

मुख्यमंत्री साय ने चौपाल के माध्यम से राशन दुकान संचालन, महतारी वंदन योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया और आवश्यक सुधार के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!