छतीसगढ़रायगढ़

स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट होने से मजदूर की मौत

रायगढ़ न्यूज धमाका – रायगढ़-जशपुर मार्ग पर स्थित शिवा प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. जहां फर्नेस ब्लास्ट की घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित शिवा उद्योग में फर्निश ब्लास्ट हो गया. इस दौरान काम कर रहा चतरा (झारखंड) निवासी मजदूर उपेन्द्र भारती बुरी तरह झुलस गया. दर्दनाक हादसे में उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!