छतीसगढ़सरगुजा

पिता ने धूप में घूमने से किया मना, नाराज छात्रा ने ब्लेड से काट लिया अपना गला, इलाज के दौरान हुई मौत…

सरगुजा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा से 10वीं की छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रविवार को करीब 2:30 बजे नेहा बरगाह अपने घर पहुंची. इस दौरान पिता राजेंद्र प्रसाद ने पूछा कि इतनी तेज धूप है बाहर, तुम लोग कहां घूम रहे थे ? यह साधारण सा सवाल नेहा को नागवार गुजरा, जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर धारदार ब्लेड से अपना गला काट लिया.

घटना के दौरान गले से निकला खून जमीन पर फैल गया. नेहा की बहन ने जब कमरे में यह भयावह मंजर देखा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाई, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिस्तर पर ब्लेड पड़ा देखा. आनन-फानन में परिवार ने नेहा को निजी वाहन से अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है. परिवार से पूछताछ के जरिए नेहा की मानसिक स्थिति और इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. यह घटना क्षेत्र में गहरी चिंता और चर्चा का विषय बन गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!